logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोंडा: भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह पर हमले का मामला अनसुलझा

गोंडा: परसपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर 20 अप्रैल की रात हुए जानलेवा हमले के 28 दिन बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। भूपेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो पर फायरिंग हुई थी, जिसमें उन्हें पेट में गोली लगी थी। घटना के बाद परिवार ने घर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

परसपुर पुलिस समेत चार जांच टीमें जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। भूपेंद्र सिंह का इलाज लखनऊ में चल रहा है। उनकी पत्नी अनामिका सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3
77 views

Comment