logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिठौरा घाट पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई

रिठौरा घाट पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई

प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने 5300 ट्रॉली अवैध रेत भंडारण किया नष्ट

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के मार्गदर्शन में आज रिठौरा घाट, चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में वनमंडलाधिकारी श्री हरिश चंद्र बघेल, जिला खनिज अधिकारी श्री एस के निर्मल थाना प्रभारी सरायछोला, अनुविभागीय अधिकारी (वन), एसएएफ बल तथा वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
संयुक्त दल द्वारा दो जेसीबी मशीनों की सहायता से चंबल नदी क्षेत्र स्थित रिठौरा घाट पर अवैध रूप से संग्रहित रेत भंडारण को नष्ट किया गया। कार्रवाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चलती रही। इस दौरान लगभग 5300 ट्रॉली अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये बताया गया है। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बल मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

24
838 views

Comment