नगरी निकाय एवं पंचायतो की फोटोयुक्त मतदाता सूची की वार्षिक पंजीकरण 2026 हेतु जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित
नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित
स्थानीय निर्वाचन हेतु जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
मुरैना 18 मई, 2026/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में सोमवार, 18 मई को जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
नगरीय निकाय की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की बैठक में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री लोकेश कुमार जांगिड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अरविन्द माहौर, अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग मुरैना श्री बीएस कुशवाह सहित पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अरविन्द माहौर, एसडीएम मुरैना श्री बीएस कुशवाह सहित पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की प्रतियां उपलब्ध कराई गई।
नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के प्रथम चरण अंतर्गत कंट्रोल अपडेशन कार्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुधार, मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन तथा अधिक मतदाताओं वाले केन्द्रों का विभाजन किया गया है। पंचायत क्षेत्रों में 780 से अधिक एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1200 से अधिक मतदाता होने पर संबंधित मतदान केन्द्रों को विभाजित कर मतदाताओं को अन्य भाग अथवा नए मतदान केन्द्रों में स्थानांतरित किया गया।
बैठक में बताया गया कि द्वितीय चरण में ईआरएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से फोटोरहित एवं फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है। फोटोरहित सूची का प्रकाशन 08 मई 2026 को आयोग की वेबसाइट पर किया जा चुका है तथा फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 15 मई 2026 को किया जाएगा। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 15 मई से 25 मई 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य दावे-आपत्तियों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बैठक में उपस्थित पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंटों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के सहयोग से ही त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh