उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की रोजगार एवं सामाजिक न्याय पदयात्रा जारी
उत्तर प्रदेश : आम आदमी पार्टी की 'रोजगार एवं सामाजिक न्याय पदयात्रा' 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाज़ियाबाद तक Sanjay Singh के नेतृत्व में जारी है। इस पदयात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसमें बड़ी संख्या में युवा, छात्र, मजदूर, किसान और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हो रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार, पिछड़ों, दलितों और वंचितों को सामाजिक न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।
पदयात्रा के दौरान नेताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता के मुद्दों को उठाया है। उन्होंने बताया कि लाखों शिक्षित युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा, सरकारी स्कूलों की स्थिति, किसानों की समस्याएं, संविदा कर्मचारियों की मांगें और निजीकरण के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। मेरठ से गाज़ियाबाद तक पदयात्रा में युवाओं और जनता का उत्साह देखने को मिल रहा है।