कुरावली: डॉ. मुनीन्द्र सिंह चौहान बने फिर से चिकित्साधीक्षक
कुरावली/मैनपुरी: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. मुनीन्द्र सिंह चौहान को फिर से चिकित्साधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। क्षेत्र के लोगों ने उनकी तैनाती को स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की संभावना के रूप में देखा है। डॉ. चौहान का पिछला कार्यकाल भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए याद किया जाता है।
डॉ. मुनीन्द्र सिंह चौहान ने 2022 में भी कुरावली सीएचसी में चिकित्साधीक्षक के रूप में कार्य किया था। इसके बाद उन्होंने सर्जन बनने की ट्रेनिंग ली और बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त हुए, साथ ही जिला अस्पताल में ऑपरेशन की जिम्मेदारी भी संभाली। उनकी पिछली सेवाओं को देखते हुए उन्हें पुनः कुरावली सीएचसी में तैनात किया गया है।
उनके कार्यकाल में कुरावली सीएचसी हमेशा एक नंबर की श्रेणी में रहता था और शासन से कई अवॉर्ड प्राप्त हुए। डॉ. मुनीन्द्र सिंह चौहान ने विवादों से दूर रहते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत का कोई मौका नहीं दिया और उनके काम से अधिकारी संतुष्ट रहे।