logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना गेट से 50 मीटर दूर मंदिर और दुकान में चोरी, पुलिस को चोरों की खुली चुनौती

मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सक्रियता को चुनौती देते हुए थाना गेट से महज 50 मीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर और एक चाय की दुकान को निशाना बना लिया। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से दानपात्र की नकदी और दुकान से सामान व रुपये चोरी कर फरार हो गए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। थाना परिसर के इतने करीब चोरी होने से स्थानीय लोगों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

5
273 views

Comment