logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मंत्रालय में हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा में दिये निर्देश
इंजीनियरिंग और मेडिकल विश्वविद्यालयों में विघटित करने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मित्र पार्क अन्य औद्योगिकी क्षेत्रों के आस-पास विद्यमान आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक में उन क्षेत्रों की मांग के अनुरूप सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। प्रदेश में जिन औद्योगिक इकाइयों को उद्योग स्थापना के लिए भूमि आवंटित की जा रही है। वे उद्योग, अपने परिसर में युवाओं को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा तथा औद्योगिक इकाइयों को दक्ष और निपुण स्टॉफ उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजीव प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय को तीन विश्वविद्यालयों को मध्यभारत तकनीकी विश्वविद्यालय मुख्यालय भोपाल, मालवा तकनीकी विश्वविद्यालय मुख्यालय उज्जैन और महाकौशल तकनीकी विश्वविद्यालय मुख्यालय जबलपुर में विघटित करने की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी प्राप्त हुई। इसी क्रम में मेडिकल विश्वविद्यालय को तीन अलग-अलग विश्वविद्यालयों के रूप में विभक्त करने के लिए जारी कार्यवाही की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में झाबुआ में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा बनाये जा रहे मेडिकल कॉलेज के लिए आरजीपीवी द्वारा निर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज के हस्तांतरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Inder Singh Parmar

#JansamparkMP
#MadhyaPradesh

65
1244 views

Comment