logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायत सरकार भवन घसिया में चला विशेष सफाई अभियान

पंचायत सरकार भवन घसिया में बिहार सरकार के निर्देशानुसार विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मुखिया विपिन यादव एवं पर्यवेक्षक मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान पंचायत सरकार भवन परिसर के अंदर एवं बाहर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। भवन के चारों ओर फैले घास-फूस, झाड़ियां एवं अनावश्यक गाछ-वृक्षों की छंटाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। साथ ही बाउंड्री वॉल के आसपास जमा कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।
अभियान में मौजूद सभी सफाई कर्मियों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने एवं सरकारी परिसरों को साफ रखने का संदेश भी दिया गया।
मुखिया विपिन यादव ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। पंचायत स्तर पर लगातार ऐसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि पंचायत क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर बना रहे।

11
378 views

Comment