logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठ में सनसनीखेज खुलासा: विवाहिता की हत्या में तीन सगी बहनें गिरफ्तार

राठ क्षेत्र में दो माह पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतका की तीन ननदों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी जितेंद्र राजपूत ने अपनी बहन जयदेवी (32) की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

बताया गया कि 27 मार्च को जयदेवी ने फोन कर परिजनों को बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो जयदेवी का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, साथ ही शरीर पर मारपीट के कई गंभीर निशान भी पाए गए।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियोंरजनी राजपूत (छतरपुर, मध्य प्रदेश), अनीता देवी (सरीला) और रेखा देवी (महोबा)को राठ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।

इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
ऐसे ही अपडेट के लिए पेज को फॉलो करे

0
0 views

Comment