शाहजहांपुर: ईरान-इजराइल युद्ध पर भारत की चिंता बढ़ी
शाहजहांपुर: सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के कारण भारत की निम्न और मध्यम वर्गीय जनता में चिंता बढ़ रही है कि क्या भारत बिना वजह ईरान-इजराइल युद्ध में फंसता जा रहा है। कटरा नगर के लोग आश्चर्य जताते हुए सवाल कर रहे हैं कि युद्ध तो ईरान और इजराइल के बीच हो रहा है, फिर भी भारत की जनता को परेशानी क्यों हो रही है। कुछ लोग मानते हैं कि इस समय भारत और भारतीय जनता को धैर्य और संयम से जीवन बिताने की आवश्यकता है।
प्रसिद्ध विचारक, लेखक, समाजसेवक और शिक्षा शास्त्री अशोक बिंदु ने कहा कि भारत और भारतीय जनता को इजराइल, अमेरिका, ब्रिटेन जैसी शक्तियों की चालों को समझना चाहिए, जो ईस्ट इंडिया कंपनी के समय से शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत को चीन और रूस के साथ मिलकर मानवता, समाज और विश्व शांति के लिए कदम बढ़ाने चाहिए, जिससे "बसुधैब कुटुंबकम" और एक विश्व सरकार की स्थापना संभव हो सके।