जहानाबाद: घोसी रोड में युवक की गोली मारकर हत्या
जहानाबाद: घोसी रोड पर रविवार शाम अपराधियों ने दीपक कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक दीपक कुमार चातर गांव का निवासी था। घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाकर गोली मारी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सुराग मिलने की पुष्टि की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं।