भरतपुर: महाराजा सूरजमल संगठन द्वारा छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह
भरतपुर: शहर की ऐतिहासिक सोनार हवेली में महाराजा सूरजमल संगठन भारत की ओर से छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताया और युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में किसान नेता नैम सिंह फौजदार और भरतपुर सांसद संजना जाटव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नैम सिंह फौजदार ने प्रतिभावान छात्रों की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर सिंह बेनीवाल, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार, राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी, भगत सिंह सूरौता, कप्तान सिंह, महिला टीम और मेधावी छात्र-छात्राएं तथा उनके परिजन भी उपस्थित थे।