जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 2 ने उद्योग बंधु एवं सर्राफा व्यापारियों की बैठक बुलाई
गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित जीएसटी कार्यालय एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 2 ने सर्राफा व्यापारियों और उद्योग बंधु के साथ बैठक की।
विगत दोनों में माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी द्वारा वर्तमान में विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी जिसमें एक मुद्दा गोल्ड की आनावश्यक खरीद और बिक्री को कम किए जाने का भी अनुरोध किया गया था। जिस पर चर्चा करने के लिए जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेटू 2 श्री राज केश्वर सिंह द्वारा सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापार बंधुओं को आमंत्रित किया गया था।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री रामकेश्वर सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि सभी सर्राफा व्यापारी वर्तमान स्थिति को देखते हुए बुलियन गोल्ड की सेल परचेस ना करें, केवल जरूरी ज्वेलरी का ही क्रय एवं विक्रय किया जाए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य में क्लेरिटी ना होने के कारण जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई उन्होंने माता बहनों से ज्वेलरी ना खरीदने की की गई थी जिससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिसको दूर करने के लिए दोबारा से अखबारों में विज्ञापन देकर जनता के कंफ्यूजन को दूर किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा जितने भी राजनेता हैं उन्होंने चुनाव लड़ते समय अपनी चल संपत्ति में जो भी गोल्ड दर्शाया था उसको को भी सरकार के पास जमा कर पहल की जा सकती है जिससे जनता में विश्वास बनेगा।
सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर ने सभी सर्राफा व्यापारियों की ओर से कई सुझाव दिए जिसमें उन्होंने कहा वादा व्यापार पर रोक लगनी चाहिए और बड़े-बड़े सरकारी एवं गैर सरकारी सर्राफा उपक्रम द्वारा वुलियन व्यापार अधिक किया जाता है, जिसको स्ट्रिक्टली प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। यह भी कहा जब से प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई है तब से सर्राफा मार्केट से कस्टमर नदारत है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य को अखबार में विज्ञापन देखकर संशोधित किया जाना चाहिए जिससे कि आम जनता से कंफ्यूजन दूर किया जा सके।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा बुलियन गोल्ड राजनेताओं द्वारा ही परचेस किया जाता है इसलिए इसकी शुरुआत स्वयं से की जानी चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 रामकेश्वर सिंह, मोनू सिंह, जिलाजीत सिंह जॉइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर चंद्रकांत भूषण, विजय चौधरी, विनय गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त सूर्य बली मौर्य, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला मंत्री अमित गोयल, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा, महामंत्री ईतेश पोसवाल, उपेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष झंडापुर व मीनू सिंह अध्यक्ष महिला शाखा एवं सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद संरक्षक राज किशोर गुप्ता सहित भारी संख्या में सर्राफा व्यापारी सम्मिलित हुए।