logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में स्मार्ट मीटरों की रीडिंग को लेकर विवाद

लखनऊ: स्मार्ट मीटरों की रीडिंग को लेकर उत्तरप्रदेश के लखनऊ में नया विवाद उभर कर सामने आया है। कई उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटरों की रीडिंग पुराने चेक मीटरों की तुलना में अधिक पाई गई है। खासकर गोमतीनगर के विशाल खंड में एक उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर ने पुराने मीटर से 52 यूनिट अधिक रीडिंग दिखाई, जबकि दूसरे घर में 41 यूनिट का अंतर दर्ज हुआ।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि हर मामले में स्मार्ट मीटर की रीडिंग ज्यादा आ रही है तो इसकी गुणवत्ता की जांच Central Power Research Institute से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में अब तक लगभग 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

3
203 views

Comment