हुगली: चंदननगर में भाजपा विधायक दीपांजन गुहा कार्यालय का उद्घाटन
हुगली: चंदननगर में भाजपा विधायक दीपांजन गुहा के कार्यालय का उद्घाटन भारत सेवाश्रम संघ के सन्यासी कार्तिक महाराज ने किया। कार्तिक महाराज ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री है जो देशवासियों की सेवा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर संतों के आशीर्वाद का उल्लेख किया और बंगाल के विकास की उम्मीद जताई।
कार्तिक महाराज ने टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें हकीम ने कहा था कि "जो लोग इस्लाम में जन्मे नहीं हैं, उनका दुर्भाग्य है।" कार्तिक महाराज ने इसे तंज के रूप में लिया और कहा कि हिंदू सन्यासी की वाणी सनातन धर्म की वाणी है जो पूरी दुनिया को आलोकित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि साधु-संत मायापुर में सिर मुंडवाकर गेरुआ वस्त्र पहनेंगे और फिरहाद हकीम को इंतजार करना चाहिए।