logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर पुलिस फिल्म का राजमंदिर में भव्य प्रीमियर

जयपुर : एशिया के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा में 17 मई को राजस्थानी फीचर फिल्म 'जयपुर पुलिस' का भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया, जो शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। शो हाउसफुल रहा और भारी भीड़ के कारण कई लोगों को प्रवेश नहीं मिल पाया। फिल्म की कहानी, सामाजिक संदेश, भावनात्मक प्रस्तुति और रोमांचक दृश्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे शो के दौरान सिनेमा हॉल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मोहसिन खान ने अपनी लेखनी और निर्देशन से इसे प्रभावशाली बनाया। अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक ज्योत्सना कौशिक के दमदार अभिनय को भी खूब सराहा गया। फिल्म में दीपक सोनी, वीर सिंह, अभिषेक शर्मा, हर्षित माथुर, दीपेंद्र सिंह शेखावत, योगिता, अल्ताफ खान, राजीव माहर्षि, ऋतु कांवट, अजय सक्सेना, मास्टर धैर्यवीर सिंह सहित सभी कलाकारों ने सशक्त अभिनय किया। प्रीमियर शो में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच, एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, समाजसेवी बीना कंवर समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

14
5616 views

Comment