तिल्दा नेवरा में सुशासन तिहार और जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न
तिल्दा नेवरा: क्षेत्र के बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज 'सुशासन तिहार' और जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा के लिए एक ही स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए। नागरिकों की शिकायतें और आवेदन लेकर उनका मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस शिविर से नगर वासियों को सरकारी कार्यों में सुविधा मिली और दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिली। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।