तिल्दा नेवरा में सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
तिल्दा नेवरा: बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुशासन तिहार और जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार आम जनता की सहूलियत के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए। नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों को लिया गया और मौके पर ही त्वरित निपटारा भी किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस शिविर के माध्यम से नगर वासियों को सरकारी कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिली। ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन की सफलता को दर्शाया।