logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनपद बहराइच बिग ब्रेकिंग* *नानपारा तहसील पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पीड़ित महेश गुप्ता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर*

जनपद बहराइच बिग ब्रेकिंग*
*नानपारा तहसील पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पीड़ित महेश गुप्ता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर*

*जनपद बहराइच की तहसील नानपारा से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित व्यक्ति अपनी ही खरीदी गई जमीन पाने के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।* *आरोप है कि राजस्व विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते पीड़ित को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।*

*मामला इमामगंज निवासी महेश कुमार गुप्ता से जुड़ा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि गाटा संख्या 382 की जमीन का विधिवत बैनामा कराने के बावजूद आज तक उसे कब्जा नहीं मिल सका।*
*पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी मोहम्मद अशफाक, चुन्नू, मुन्नू, नसीर अहमद, उत्तम, चंद्रसेन और कोमल सहित कई लोगों ने मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और जमीन खाली नहीं कर रहे हैं।*
*महेश कुमार गुप्ता का आरोप है कि वह कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है। पीड़ित ने संबंधित लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।*
*अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि आखिर एक पीड़ित व्यक्ति को न्याय कब मिलेगा?*
*सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बैनामा होने के बाद भी व्यक्ति को उसकी जमीन नहीं मिल पा रही है, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?*
*क्या तहसील प्रशासन दबंगों के सामने बेबस है?*
*आखिर पीड़ित को न्याय कब मिलेगा?*
*क्या राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?*
*वायरल वीडियो के बाद क्या प्रशासन जागेगा?*
*फिलहाल पीड़ित न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर पीड़ित को इसी तरह दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे।*

*यह आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। प्रशासनिक जांच और आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी* *पीड़ित महेश कुमार गुप्ता लेखपाल अरुण के ऊपर पैसे लेने का आरोप लगाया है फिर लेखपाल ने पैसा लेकर फर्जी वारासत भर दी है वही महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि विपक्षी के पास किसी प्रकार का कोई ठोस कागज नहीं है फिर भी लेखपाल द्वारा पैसा लेकर उसके पक्ष में वारासत दर्ज कर दिया है खबर चलने के बाद अब क्या कार्रवाई होगी*

0
0 views

Comment