मंगेली में नल-जल योजना में पाइपलाइन लीकेज से समस्या
मंगेली : मंगेली ग्राम में नल-जल योजना की पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज हो रही है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच संजय कुमार दहिया और सचिव अंकित पाण्डे को कई बार मोबाइल फोन पर इस समस्या की सूचना दी है, लेकिन ठेकेदार और पंचायत प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पानी के जमा होने से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है तथा विवाद और झगड़े भी हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की योजना में गुणवत्ता की कमी के कारण पाइपलाइन जल्दी खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से लीकेज सुधारने और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि समस्या और विवादों को रोका जा सके।