logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अक्शा इंटरनेशनल में नशा मुक्त अभियान का आयोजन

अक्शा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट में 18 मई को नशा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया जिसमें नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में करीब 50 से अधिक लोग शामिल हुए और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

मुख्य अतिथि निरीक्षक राधा जामोद, सब इंस्पेक्टर आरती कटियार और नारकोटिक्स थाना संयोजक जयेश कटारिया उपस्थित थे। नारकोटिक्स जागरूकता टीम के सदस्य सजल गुप्ता, प्रियांशु चौकसे, तनीषा पारेता, शिवअनुराग और मीडिया वालंटियर विनय कुशवाह ने भी इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। अंत में शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ।

34
441 views

Comment