मंगेली ग्राम में नल जल योजना में लीकेज से विवाद बढ़े
मंगेली ग्राम पंचायत मंगेली : नल जल योजना के तहत किए गए सफलाई कार्य में कई जगहों पर लीकेज हो रही है। लीकेज के कारण पानी का बहाव बढ़ गया है और इससे पड़ोस के घरों के सामने पानी भर जाता है, जिससे पड़ोसियों के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़ा होता है।
ग्राम पंचायत के सरपंच संजय दहिया और सचिव अंकित पाण्डे को इस समस्या की मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी दी गई है, लेकिन आज तक इस मामले में कोई सुधार नहीं हुआ है और न ही कोई ठेकेदार इस पर ध्यान दे रहा है।