राजस्थान में RTE प्रवेश में अनियमितता की शिकायतें
राजस्थान: राज्य में RTE के तहत प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। अभिभावकों का कहना है कि लॉटरी नंबर खुलने के बाद भी उनके बच्चों का प्रवेश नहीं हो रहा है, जबकि स्कूल संचालक अपने पसंदीदा छात्रों को प्रवेश दे रहे हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों के लॉटरी नंबर उच्च होने के बावजूद प्रवेश नहीं मिला, जबकि बाद वाले छात्रों को प्रवेश मिल गया।
महेश पंडित जोधपुर से बताते हैं कि स्कूल प्रशासन प्रवेश के लिए सरकार की ओर जिम्मेदारी डालकर बच निकलता है और अभिभावक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार स्कूल अपने मनमर्जी से RTE प्रवेश नहीं दे सकते, लेकिन राज्य सरकार इस मामले में अनदेखी कर रही है और प्रवेश में देरी करवा रही है, जिससे प्राइवेट स्कूल संचालकों को लाभ हो रहा है।