logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी: निघासन-ढखेरवा हाईवे मार्ग पर सिसैया क्रेशर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें जम्हौरा निवासी शादाब पुत्र इन्ताद अली की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी पत्नी सानिया को तराई किसान महाविद्यालय लालपुर में बीए फाइनल का पेपर दिलाकर वापस घर लौट रहे थे।

हादसे में शादाब की बाइक और तेज रफ्तार ब्रेजा कार (UP27 AF 4404) के बीच जोरदार टक्कर हुई। शादाब गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी सानिया गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

0
16 views

Comment