logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुंदरकी में दो रात, दो बड़ी चोरियां शादी और ईद की तैयारियों वाले घर बने निशाना

मुरादाबाद कुंदरकी थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों के भीतर हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरों ने उन घरों को निशाना बनाया, जहां शादी और ईद की तैयारियां चल रही थीं। बदमाश लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पहली घटना शुक्रवार रात चतुपुर रायब नगला गांव में हुई। चोर नकब लगाकर घर में घुसे और नकदी, जेवर, कपड़े समेत अन्य सामान समेट ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुआ सामान बहन के ईद पर तय रिश्ते और शादी की तैयारियों के लिए रखा गया था।

सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

8
151 views

Comment