एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने सीखी आधुनिक ब्यूटी तकनीकें
*एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने सीखी आधुनिक ब्यूटी तकनीकें*
नगर के पुराना चौक स्थित रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में रविवार को निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सेमिनार में दिल्ली से आए प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अमित कुमार ने प्रतिभागियों को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग तथा प्रोफेशनल मेकअप के विभिन्न तरीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिभागियों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब खुशबू शाहगंज के पदाधिकारियों ने मेकअप आर्टिस्ट अमित कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस सेमिनार में प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।
निहारिका ब्यूटी सैलून की संचालिका खुशबू जायसवाल ने कहा कि ऐसे सेमिनार युवाओं को ब्यूटी इंडस्ट्री में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अन्वी ब्यूटी एंड बिजनेस के डायरेक्टर अशोक कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मेकअप आर्टिस्ट सोमा दास ने मंच पर आकर्षक मेकअप लुक प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में लायन बोर्ड मेंबर बुलबुल अग्रहरि, कुसुम आर्य, सुनीता अग्रवाल, सचिव आराधना अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, रीमा सेठ, सपना जायसवाल, प्रशंसा गुप्ता, सपना गुप्ता, रूबी अग्रहरि, सीमा अग्रहरि, अंशिका, संजना, नेहा, काजल, कामिनी, नीलम, समृद्धि, वंदना सहित दूर-दराज से आए अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।