logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने रीजन चेयरपर्सन नियुक्त होने पर मनीष अग्रहरि का किया सम्मान*

*लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने रीजन चेयरपर्सन नियुक्त होने पर मनीष अग्रहरि का किया सम्मान*
लायंस क्लब इंटरनेशनल में लायन एमजेएफ मनीष अग्रहरि को जौनपुर जिले के 2026-27 का रीजन चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर नगर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर उनका माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मनीष अग्रहरि को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, सक्रियता एवं सेवा भावना से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावशाली कार्य करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लियो क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि मनीष अग्रहरि वर्षों से सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते आ रहे हैं। उनका समर्पण, व्यवहार कुशलता और संगठनात्मक क्षमता उन्हें एक सफल नेतृत्वकर्ता बनाती है। उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना न केवल शाहगंज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
सम्मान समारोह के दौरान क्लब सदस्यों ने मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लायंस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित

0
135 views

Comment