सरायकेला-खरसावां में बुड़ीबेड़ा में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया
सरायकेला-खरसावां: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग पंचायत के तुमुंग गांव स्थित बुड़ीबेड़ा टोला में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। बिजली बाधित रहने से गांव के लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राकेश कुमार महतो और रामू महतो के लगातार प्रयासों के कारण विभाग ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाया। ट्रांसफॉर्मर चालू होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और दोनों के प्रयासों की सराहना की है।