सुल्तानपुर: अखंड योगदान एसोसिएशन की सामाजिक उन्नति पहल
सुल्तानपुर: अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने तथा मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
संस्था गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसमें आईटी शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और चिकित्सा सहायता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। अखंड योगदान एसोसिएशन भ्रष्टाचार, अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान भी चला रही है।