प्रयागराज के 12-18 आयु वर्ग के टेनिस खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिये पूज्य पिताजी स्व. रामचन्द्र जी की स्मृति में उनकी 25वी. पुण्यतिथि...
प्रयागराज के 12-18 आयु वर्ग के टेनिस खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिये पूज्य पिताजी स्व. रामचन्द्र जी की स्मृति में उनकी 25वी. पुण्यतिथि के अवसर पर 3 दिवसीय जिला स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट (Late Ram Chandra Singh Memorial Prize Money Tennis Tournament) का शुभारम्भ 18 May 2026 को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Mayo Hall) में प्रातः 8 बजे मुख्य अतिथि मा० न्यायमूर्ति हाईकोर्ट श्री विपिन चन्द्र दीक्षित जी ने सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा जी एवं विशिष्टि अतिथियों अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी दीपक भार्गव, आर. एस. बेदी, ताहिर मलिक एवं प्रयागराज के खेल प्रेमियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर गणमान्य हस्तियों सुबोध अग्रवाल, राजकमल जायसवाल, अनिल सुनेजा, श्रीमती अनुरागिनी सिंह, अजीत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे, अभिभावक एवं खेल प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के डाइरेक्टर शिवशंकर सिंह जी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य पिता जी स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह जी की स्मृति में आयोजित किया गया।