logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, गेट और खिड़की तोड़ दान पेटी से नकदी लेकर फरार चोर

रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट और खिड़की तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को निशाना बनाया तथा उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।

मंदिर संचालक चंदन घोष ने इस संबंध में डोरंडा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार घटना बीती रात 17 मई 2026 की है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और खिड़की तोड़कर दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी पूरी राशि निकाल ली।

बताया गया है कि मंदिर की दान पेटी पिछले लगभग पांच वर्षों से नहीं खोली गई थी। मंदिर समिति के अनुसार इससे पहले भी इस प्रकार की चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है।

5
803 views

Comment