logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज: मेधावी छात्रों व पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित

प्रयागराज: सैदाबाद ब्लॉक के बींदा स्थित शांती जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्रों और पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय संघर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत मेधावी छात्रों को साइकिल, बैग, सिलिंग फैन, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल बना।

कार्यक्रम में पत्रकार साथियों को विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना बताया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार विश्वास, संदीप गुप्ता सोनू, कुसुम, आचार्य आजाद कृष्ण दिव्य कीर्ति सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षा, समाज की उन्नति और राष्ट्र निर्माण पर विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश यादव नायब तहसीलदार फूलपुर और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य उपस्थित थे।

1439 views

Comment