logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

8 बजे तक की बड़ी खबरें | हादसे, एक्शन और सियासी हलचल से गरमाया यूपी

लखनऊ- आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों की छंटनी और बढ़ते हादसों को लेकर संविदा कर्मचारी संघ ने UPPCL प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। संघ का दावा है कि 22 दिनों में 14 हादसे हुए और 9 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।

कन्नौज- तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत, आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

संभल- आइसक्रीम विक्रेता से लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और लूट की रकम बरामद।

हापुड़- केमिकल फैक्ट्री के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।

बरेली- चलती कार में आग लगने से हड़कंप, चालक ने कूदकर जान बचाई। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

मैनपुरी- दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने SP से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया।

मुजफ्फरनगर- सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा एक्शन, CBI ने मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

सीतापुर- इलाज के लिए बाहर गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। लाखों के जेवर और नगदी चोरी।

इटावा- इटावा सफारी में नई शेरनी सुधा की एंट्री हुई। अब वह सफारी के शेरों की नई मेटिंग पार्टनर बनेगी।

झांसी- कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक वकील ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बचा लिया।

अलीगढ़- पत्नी से विवाद के बाद पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आगरा पुलिस में तैनात था।

आगरा- गर्ल्स कॉलेज के बाहर युवती को कार में जबरन बैठाकर ले जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस CCTV खंगाल रही है।

रामपुर- DM पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे और लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया। साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की।

ललितपुर- कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान, नकदी और केले की सैकड़ों क्रेट जलकर राख।

उन्नाव- लखनऊ में वकीलों के चेंबर हटाने की कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील कार्य का बहिष्कार किया।

अलीगढ़- मंदिर तोड़ने की सूचना पर लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। NHAI की कार्रवाई को लेकर माहौल गर्माया।

हापुड़- भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफॉर्मर ठंडा रखने के लिए बिजली घरों में कूलर लगाए गए।

सोनभद्र- खदान में भरे पानी में युवक के कूदने से हड़कंप, पुलिस की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित बाहर आया।

वाराणसी- कालभैरव मंदिर के पास गुजरात से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आगरा- ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर CCTV में कैद, पीड़ित के खाते से 15 हजार रुपये उड़ाए गए।

30
1131 views

Comment