logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर कटरा नगर में आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या बढ़ी

शाहजहांपुर: कटरा नगर में आवारा पशुओं और बंदरों की संख्या में वृद्धि के कारण जनता को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आवारा पशुओं का स्वछंद घूमना आम हो गया है, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा महसूस किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों की संख्या भी बढ़ चुकी है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का कारण बन रही है। प्रशासन की तरफ से अभी तक इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे जनता में नाराजगी व्याप्त है।

7
369 views

Comment