सहरसा: नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार का स्वागत
सहरसा: आज सोमवार को श्री दिनेश कुमार, भा०प्र०से० नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा के आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में अधिकारियों ने दिनेश कुमार का अभिनंदन किया।