logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर जताया #शोक

भाजपा नेता के पति प्रतीक यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त की
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान नरेश अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुःखद है और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने अपर्णा यादव और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। *रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*

10
752 views

Comment