logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गीता कोड़ा ने मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया

चाईबासा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मनोहरपुर के सेल की चिरिया स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुकरी-दुबिल माइंस के मजदूरों से मुलाकात कर उनके वेतन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, लीव वेज और अन्य वैधानिक सुविधाओं के बकाया भुगतान में हो रही देरी की जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण वे परिवार चलाने में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं और बच्चों की शिक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा ने सेल चिरिया के जीएम रवि रंजन और एचआर पर्सनल विकास दयाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मजदूरों के बकाया भुगतान, छंटनी रोकने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। गीता कोड़ा ने झारखंड सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया और कहा कि बंद खदानों को पुनः चालू करने में कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। मौके पर मजदूर प्रतिनिधि मोहनलाल चौबे, तरिणी सेन नाग, बीस केसन दास समेत कई अन्य मौजूद थे।

3
91 views
1 shares

Comment