logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चक्रधरपुर विधायक आवास में झामुमो की बड़ी बैठक

चाईबासा: चक्रधरपुर स्थित विधायक आवास में सोमवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सह अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देना था। मनोहरपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष रंजित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बूथ स्तरीय सदस्य चक्रधरपुर के लिए रवाना हुए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा चुनाव संबंधी रणनीतियों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए वोटरों का पंजीकरण कराने तथा वोटर आईडी से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक BLO की नियुक्ति होती है, जो चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक होते हैं। यह बैठक झामुमो द्वारा बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

1
35 views

Comment