लखनऊ में अधिवक्ताओं के अवैध चेंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई
लखनऊ: हाई कोर्ट के आदेश के तहत जिला सिविल कैसरबाग कोर्ट परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के 240 अवैध चेंबरों पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कई अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रशासन ने विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग किया। इस मामले में प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई।