logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर में होटल लैंडमार्क में प्रॉपर्टी परेड इवेंट हुई सफल

कानपुर: होटल लैंडमार्क में नोएडा वेल्थ क्लिनिक द्वारा आयोजित ‘प्रॉपर्टी परेड’ इवेंट में 200 से अधिक विजिटर्स ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और 50 से अधिक ग्राहकों ने ऑन-स्पॉट बुकिंग की। वेल्थ क्लिनिक के असिस्टेंट डायरेक्टर हेमंत कुमार और कपिल खंडेलवाल ने बताया कि यह इवेंट कानपुर में उनका पहला आयोजन था, जिसका रिस्पांस बेहद सकारात्मक रहा।

उन्होंने बताया कि कानपुर के कई ग्राहक नोएडा, लखनऊ और अयोध्या में निवेश करना चाहते हैं, इसलिए यह इवेंट उनके लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि प्रॉपर्टी खरीदने पर दस लाख से पचास लाख तक के बेनिफिट्स दिए गए हैं। सबसे अधिक बिकने वाले प्रोजेक्ट अयोध्या के श्री राम मंदिर के पास और नोएडा में नए एयरपोर्ट के पास स्थित हैं, जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा है। हेमंत कुमार और कपिल खंडेलवाल ने निवेशकों को वेल्थ क्लिनिक से जुड़ने की सलाह दी।

15
662 views

Comment