ऑपरेशन प्रहार के तहत 4.48ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
काशीपुर:-कोतवाली काशीपुर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत की कार्यवाही।
"04.48" ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 17 मई 2026 को चौकी प्रतापपुर एवं चौकी कुंडेश्वरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय* के आदेश के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के क्रम में चौकी प्रतापपुर एवं चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान रामनगर रोड धनौरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 04.48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. *शान ए आलम पुत्र मो0 अली निवासी कटोरा ताल।* काशीपुर
गिरफ्तार अभियुक्त शान ए आलम पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध अन्य अपराधिक रिकॉर्ड खोजे जा रहे हैं।
*पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 कौशल भाकुनी
2. उ0नि0 मनोज धौनी
3. कां0 इन्द्र कुमार
4. कां0 बीरेंद्र सिंह बिष्