logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरखेड़ा कलां ब्लॉक परिसर में भाकियू भानु ने की पंचायत, 8 सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा

बरखेड़ा कलां ब्लॉक परिसर में भाकियू भानु ने की पंचायत, 8 सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा

पीलीभीत/बरखेड़ा कलां। भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक पंचायत सोमवार को बरखेड़ा कलां ब्लॉक परिसर में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंचायत के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानपुरा में श्मशान स्थल का निर्माण, सीसी रोड एवं नाला निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए। इसके अलावा गांव लखनऊ कलां में चकरोड निर्माण तथा गांव गौटिया में सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण नालियों में भरे कीचड़ की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा पशुओं से किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से आवारा पशुओं की रोकथाम एवं किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की।भाकियू भानु पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन ब्लॉक स्तर से जिला मुख्यालय तक बड़ा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित औऱ बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप यादव, नागेन्द्र कुशवाहा तहसील अध्यक्ष ने किसान हित में अपने अपने विचारों से अवगत कराया।पंचायत में जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, तहसील प्रभारी महेंद्र पाल गंगवार फौजी, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, तहसील मीडिया प्रभारी दीनदयाल शास्त्री, संगठन मंत्री मनोज दीक्षित, जिला सचिव योगेश अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित, मंडल प्रभारी सुशील मिश्रा, जिला सचिव शेखर दीक्षित, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निसार शाह, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रतापयादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गयाप्रसाद राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, लक्ष्मीकांत, मुन्नी देवी, वेदवती, रेशमा देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

27
1238 views

Comment