पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
गोरखपुर। दिनांक 17 मई'26 को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, बिछिया शाखा की मासिक बैठक नेहरू इन्टरमीडिएट कालेज में केन्द्रीय अध्यक्ष श्री अमिय रमण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री दया शंकर, शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सियावर शरण, महामंत्री (हित) श्री पूरुषोत्तम सिंह, केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ए.के.कोहली, महामंत्री श्री मुन्नी लाल गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री (संगठन) श्री भानु प्रकाश नारायण ने किया। भारत पेंशनर्स समाज के स. महासचिव सह केन्द्रीय महामंत्री (पीआरपीए) श्री मुन्नी लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि ललित नारायण मिश्रा रेलवे चिकित्सालय में व्याप्त चिकित्सा संबंधी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चिकित्सा निदेशक डॉ.मो.ए.ए.खान से मिलकर विस्तृत चर्चा किया। चिकित्सा निदेशक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास जारी कर दिया गया है। भारत पेंशनर्स समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सह केन्द्रीय अध्यक्ष (पीआरपीए) श्री अमिय रमण ने महामंत्री श्री गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सा निदेशक से मिलने वाले प्रतिनिधियों के वार्तालाप को पेंशनर्स हित में सराहनीय पहल बताया।श्री रमण ने आठवें पे कमीशन के ताजा गतिविधियों से बैठक को अवगत कराया। मई माह में जन्में सदस्यों का जन्मोत्सव मनाया गया।राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।