दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु अस्पतालों के DDC एवं दवा स्टोर में AC लगाने की मांग पर CMHO डॉ. अरविंद गेट ने लिया त्वरित संज्ञान*
*दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु अस्पतालों के DDC एवं दवा स्टोर में AC लगाने की मांग पर CMHO डॉ. अरविंद गेट ने लिया त्वरित संज्ञान*
खैरथल हीरालाल भूरानी
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला शाखा खैरथलतिजारा ने जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों जैसे जिला अस्पताल (DH), उप जिला अस्पताल (SDH), सेटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में स्थापित दवा वितरण केंद्रों (DDC) एवं दवा स्टोर में दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु तापमान नियंत्रण की आवश्यकता को लेकर एअर कंडीशनर (AC) लगाने की मांग उठाई गई।
वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं अत्यधिक तापमान के कारण दवाइयों के सुरक्षित भंडारण में कठिनाई हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक तापमान का प्रभाव दवाइयों की प्रभावशीलता को कम कर सकता है तथा कई दवाइयों में रासायनिक परिवर्तन होने की संभावना रहती है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन प्राप्त होते ही डॉ. अरविंद गेट ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र जारी कर दिया।
ज्ञापन में जिले के समस्त DDC एवं दवा स्टोर में AC लगाने तथा तापमान मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि दवाइयों का सुरक्षित एवं मानक अनुरूप भंडारण सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरज यादव, रोहित खंडेलवाल, करण कौशिक, मनीष शर्मा एवं योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।