logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटरा में हिंदुस्तान ओम्प्लियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

कटरा : कटरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित आदर्श बाल इंटर कॉलेज में हिंदुस्तान ओम्प्लियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुनिंदा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोशिशें और अभ्यास भविष्य के लिए बेहतर आदत और दिनचर्या बनाने में मदद करते हैं, जो सफलता की दिशा में मार्गदर्शन करती हैं।

9
1293 views

Comment