logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी में मिर्कापुर नहर के पास सड़क हादसा, सात लोग सुरक्षित बचे

बाराबंकी: दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिर्कापुर नहर के पास सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ओमनी वैन और एक्सयूवी कार की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका नसरीन सहित दोनों वाहनों में सवार सभी सात लोग बाल-बाल बच गए। ओमनी वैन पलट गई जबकि एक्सयूवी कार नहर में गिरने से बची। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एक्सयूवी कार में बनगांवा गांव निवासी ताज मोहम्मद अपने साथियों इम्तियाज, मुन्ना, करीम और इलियास के साथ रामसनेही घाट तहसील जा रहे थे। दूसरी ओर, शिक्षिका नसरीन ओमनी वैन से विद्यालय से घर लौट रही थीं। इस दुर्घटना के बाद शिक्षिका के समय से पहले विद्यालय छोड़ने पर सवाल उठे हैं, क्योंकि बच्चों की छुट्टी 12:30 बजे होती है लेकिन शिक्षकों को 1:30 बजे तक रुकने के निर्देश हैं। बीईओ मनीराम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

10
645 views

Comment