logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी, किशोरी सकुशल बरामद

Panchkula, 18 मई : महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पंचकूला पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से बिना बताए लापता हो गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 17 मई को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी Vikram Nehra ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में पंचकूला पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

#PanchkulaPolice #CrimeNews #MinorGirlCase #Panchkula #HaryanaNews #DevSharma #samacharsansarnews24

0
0 views

Comment