logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदिवासी कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: ओंकारेश्वर तोड़फोड़ और जीतू पटवारी पर FIR के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना, ओंकारेश्वर में आदिवासी मकानों को तोड़े जाने और MPCC अध्यक्ष जीतू पटवारी पर प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के विरोध में आज जिला ग्रामीण आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निलेश बरकड़े, उपाध्यक्ष रुक्मणी गोटिया, शहर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष संजू ठाकुर, महिला उत्पीड़न कांग्रेस अध्यक्ष उमा उइके, पूर्व विधायक दादा नन्हेंलाल धुर्वे, जिला प्रभारी प्रमिला धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार सैयाम, मुन्नी बाई सहित बरेला-बरगी के ब्लॉक अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों का उत्पीड़न और विपक्ष पर राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1
1070 views

Comment