logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केशवपुर बरपारा में प्रेम कुमार यादव ने निजी खर्च से रास्ता बनवाया

अम्बिकापुर क्षेत्र के ग्राम केशवपुर बरपारा में निवासी प्रेम कुमार यादव जी द्वारा अपने घर तक आने-जाने की सुविधा के लिए निजी खर्च से नया मार्ग निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आज रास्ता बनाया जा रहा है, वहां पहले खेत और ऊबड़-खाबड़ जमीन थी तथा आवागमन के लिए कोई सड़क मौजूद नहीं थी। इस कारण परिवार और आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
लंबे समय से बनी इस समस्या को देखते हुए प्रेम Kumar यादव जी ने स्वयं पहल करते हुए जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों की सहायता से जमीन को समतल कर रास्ता निर्माण कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार इस कार्य में अब तक लगभग 55 हजार रुपये तक की लागत लग चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य पूरी तरह निजी स्तर पर कराया जा रहा है और बिना किसी सरकारी सहायता के रास्ता बनवाना सराहनीय पहल है। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने-जाने में सुविधा मिलेगी और भविष्य में आसपास के लोगों को भी लाभ हो सकता है।
ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
रिपोर्टर धीरज कुमार
AIMA मीडिया

12
458 views

Comment