logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बिशुनपुर अदरौना कांड: दो सगे भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी*

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज/महराजगंज।

*बिशुनपुर अदरौना कांड: दो सगे भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी*

*कुर्की की चेतावनी, जल्द हाजिर न होने पर संपत्ति होगी जब्त*
*बृजमनगंज, महाराजगंज*

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

*मामला क्या है:*
दिनांक 14/05/2026 को ग्राम बिशुनपुर अदरौना में दो पक्षों के बीच हुई घटना के संबंध में थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 127/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 354(3) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।

*गिरफ्तारी:*
थाना बृजमनगंज पुलिस ने कल दिनांक 17/05/2026 को शाम 7:00 बजे ग्राम बिशुनपुर अदरौना से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *योगेंद्र पुत्र रामसेवक*
2. *महेंद्र पुत्र रामसेवक*
*निवासी:* बिशुनपुर अदरौना, थाना बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज

दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पुलिस की सख्ती:*
थाना बृजमनगंज पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य अभियुक्त अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शेष फरार अभियुक्त जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर नहीं होता है तो माननीय न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर उसकी संपत्ति जल्द जब्त कर ली जाएगी।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

141
3982 views

Comment